केशकाल: मिशन संचालक डॉ. भूरे ने ग्राम गुलबापारा में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया
जल जीवन मिशन के संचालक डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम गुलबापारा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का द्वारा निरीक्षण किया गया।उन्होंने गाँव में जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए उच्च स्तरीय जलागार,सोलर आधारित योजना,नल कनेक्शन,पाइप लाइन एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की और कार्य को पूर्ण करने कहा।