तुरकौलिया: जगीरहां व सोहींल छपरा में दो घरों से ₹4 लाख के सामान की चोरी, पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत
जगीरहां व सोहिल छपरा से चोरी गई सामानों में से चोरों ने गैरजरूरी समान खेत मे फेंका, पुलिस बरामद कर पीड़ित को सौंपी। बता दें कि बीती रात चोरों ने जगीरहां के रमेश श्रीवास्तव व सोहिल छपरा के कपिलदेव सहनी के घर से 4 लाख रुपए मूल्य का सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने बताया नगदी 72 हजार सहित आभूषण,कीमती कपड़ा व अन्य सामान चोरी हुआ है। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी।