तुरकौलिया: रघुनाथपुर थाने के एसआई के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
रघुनाथपुर थाना के एसआई के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र का कपिलदेव माझी व महेंद्र माझी है। जिस पर एसआई पंकज सिंह के साथ मारपीट करने व वर्दी फाड़ देने का आरोप है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही।