तुरकौलिया: आग से बचाव के लिए फायर बिग्रेड के कर्मी वृति टोला, मठवा,शंकर सरैयां सहित अन्य गांवों में प्रशिक्षण दिया
आग से बचाव के लिए फायरबिग्रेड कर्मी तुरकौलिया के वृतिया टोला,मठवा टोला व शंकर सरैया सहित अन्य गांवों में लोगों को प्रिशिक्षित किया। जानकारी देते हुए फायरबिग्रेड के कर्मी तनवीर सिंह व ललन कुमार ने बताया कि अभी गर्मी पड़ रही है। इसलिए लोगों को चाहिए कि खाना बनाने से पूर्व व बाद में सिलिंडर की जांच कर लें। खाना बनाने के समय जुट का बोरा व बालू भरा बाल्टी रखें।