तुरकौलिया: सपही सागर टोला से पुलिस ने एक हत्यारोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी:थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
सपही सागर टोला से पुलिस ने हत्यारोपी एक युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार युवती के ऊपर अपनी भाभी की गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगा था। मृतका शकुंतला देवी के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में मृतका का पति अजित कुमार को पुलिस घटना के दिन 11 मार्च को गिरफ्तार कर ली थी।