स्वच्छता ही सेवा 2026 | गोगरी प्रखंड
“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” 🇮🇳
आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन गोगरी प्रखंड परिसर में किया गया।
प्रखंड प्रमुख, गोगरी अशोक पंत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोगरी रघुनन्दन आनंद
नगर उपाध्यक्ष राजेश पंडित प्रखंड समन्वयक सन्नी कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम में सैकड़ों स्वच्छता कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर एक घंटे तक श्रमदान करते हुए प्रखंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश दिया।
स्वच्छता कर्मियों की सक्रिय सहभागिता ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान की सफलता केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से संभव है। जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने भी श्रमदान में सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” का यह सामूहिक प्रयास स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ गोगरी के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
आइए, स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं।
जनभागीदारी से स्वच्छता, स्वच्छता से समृद्धि।
2 views | Khagaria, Bihar | Oct 1, 2026