महाष्टमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ने विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संहौली दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महाष्टमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने जिले में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों एवं प्रमुख पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण में माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का अवसर मिल सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने संहौली दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जिलेवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी की जा रही है।
9 views | Khagaria, Bihar | Oct 18, 2026