अमरिया: जहानाबाद क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली ने छीनी एक जिंदगी
पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद से बड़ी खबर अवैध खनन की मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सैजना निवासी 20 वर्षीय कुलदीप कुमार बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कुलदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।