बांसगांव: गोरखपुर के बांसगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान दो शातिर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देवनाथपुर गांव के पास की गई, जहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवनाथपुर निवासी इंद्रजीत यादव और रामनेवास हरिजन के रूप में हुई है।