परैया: CHC परैया में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों को 8 माह से मानदेय नहीं मिला, महिलाओं ने उठाई आवाज़
Paraiya, Gaya | May 30, 2026 CHC परैया में आउटसोर्सिंग के जरिए तैनात सफाई कर्मियों का हाल बेहाल है। अस्पताल को चकाचक रखने वाले इन कर्मियों को न समय पर मानदेय मिल रहा है और न ही काम करने के लिए जरूरी संसाधन मिलता है। मात्र 3,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम कर रहीं इन महिला सफाई कर्मियों का पिछले आठ महीने से वेतन बकाया है। जब वे अपने हक की आवाज उठाती हैं तब उन्हे हटाने की धमकी दी जाती है।