27 बार चाकू घोंपकर लेडी टीचर संध्या का म+र्डर...
2 घंटे में कातिल गिरफ्तार...
फरीदाबाद पुलिस ने महिला टीचर की सनसनीखेज हत्या के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 3 अगस्त की सुबह सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला टीचर पर चाकू से कई वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
मृतका के पति विकास की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अपराध शाखाएं तुरंत सक्रिय हुईं। एवीटीएस सिकरौना टीम ने तकनीकी इनपुट और अपने सूत्रों की मदद से कार्रवाई करते हुए कोट गांव निवासी 21 वर्षीय अमित को वारदात के करीब 2 घंटे के भीतर काबू कर लिया।
क्या था हत्या का कारण?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि करीब दो साल पहले आरोपी और महिला की पहचान एक निजी स्कूल में हुई थी। आरोपी लगातार महिला का पीछा करता था, जबकि महिला उससे दूरी बनाना चाहती थी। महिला ने आरोपी को केस करने की चेतावनी दी और उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी रंजिश में आरोपी ने स्कूल में घुसकर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
फरीदाबाद पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर मामले की आगे की जांच करेगी
Panipat, Panipat | Aug 4, 2026