रॉबर्ट्सगंज: आकाशीय बिजली से झुलसे युवक की मौत के बाद तियरा हॉस्पिटल के बाहर हंगामा, लोगों ने सड़क जाम किया
सोनभद्र के तियरा हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आए एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया,मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने तियरा हॉस्पिटल के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक को समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका, जिसके चलते उसकी मौत हो गई,सीएमओ को बुलाने की मांग की।