हमीरपुर: मौदहा ब्लॉक सभागार मे आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों की बैठक में दी गयी योजनाओं की जानकारी
गुरुवार को दोपहर में मौदहा ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्य विभाग से आए कर्मचारी द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को 5 किलो बाजरा व पात्र गृहस्थी धारकों को इस योजना के तहत प्रति यूनिट एक किलो बाजरा मिलेगा।