हमीरपुर: हमीरपुर के अम्बेडकर पार्क में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में 700 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करीब 700 लोगों ने मुख्यालय के अंबेडकर पार्क में पहुंचकर ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी एवं समाजसेवियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान में लोकसभा सह प्रभारी बीके साहू, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, प्रीतम सिंह किसान, अशोक तिवारी, विजय पांडे, अरविंद मुखिया, इत्यादि लोग मौजूद रहे।