हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में दंगल के आखिरी दिन दो दर्जन पहलवानों के मध्य हुई रोमांचक कुश्तियां
सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में बसंत पंचमी के अवसर पर छोटी बाजार के संस्थापक स्वर्गीय रामेश्वर उर्फ झूरी मिश्र की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय दंगल का समापन गुरुवार को हो गया। आखिरी दिन दो दर्जन पहलवानों के मध्य रोमांचक कुश्तियां संपन्न हुई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर दो दिन का विशाल दंगल आयोजित किया गया।