हमीरपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, मौदहा एसडीएम ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा दिनांक 17 व 18 फरवरी को होना सुनिश्चित किया गया है। जिसके अंतर्गत अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों की भी सूची जारी की जा चुकी है। मौदहा नगर में एकमात्र कॉलेज रहमानिया इंटर कॉलेज को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र चयनित किया गया है।