हमीरपुर: सुमेरपुर में सभासदों ने विकासकार्यों में भेदभाव का आरोप लगाकर विधायक से की शिकायत
गुरुवार को दोपहर में सुमेरपुर नगर पंचायत के सभासदों ने वार्डों के बजाय मनचाही जगहों पर कार्य कराने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत सदर विधायक के जनता दरबार में की है। विधायक ने नगर पंचायत के प्रभारी अधिकारी/एडीएम न्यायिक नागेंद्र नाथ से मामले की जांच करने को कहा है। साथ ही अधिशाषी अधिकारी से कराए जा रहे कार्यों के अभिलेख तलब किए हैं।