मांडर: मांडर कॉलेज गेट पर ABVP का धरना, उत्कर्ष तिवारी के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन
Mandar, Ranchi | May 4, 2026 सोमवार दोपहर करीब एक बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न छात्रहित मांगों को लेकर मांडर कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्कर्ष तिवारी ने किया। धरना के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।