कानपुर में आपसी रंजिश में हत्या, 2 आरोपी हिरासत में
कानपुर, उत्तर प्रदेश: आपसी रंजिश के चलते गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
ACP अंकित कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश
📰 वीडियो सोर्स: पुलिस
#Kanpur #KanpurNews #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #Police #MurderCase #UPNews #TalashNewsAgency
Gonda, Gonda | Sep 3, 2026