फर्रुखाबाद: गुरूगांव देवी मंदिर के करीब मजार के पास रोशनाबाद मार्ग पर ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति सहित तीन लोग घायल
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में रोशनाबाद मार्ग पर गुरूगांव देवी मंदिर के करीब मजार के पास ई रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार शीशराम पुत्र सुरेश चंद्र उम्र करीब 45 वर्ष, श्वेता सिंह पत्नी शीशराम उम्र करीब 42 वर्ष, बृजेश पुत्र सुरेश चंद्र उम्र 32 वर्ष घायल हो गए सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया