बेंगाबाद: बड़ियाबाद निवासी सुनील यादव की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बेंगाबाद के बड़ियाबाद निवासी सुनील यादव की मौत सड़क हादसे में हो गई।इसके शव का पोस्टमार्टम रविवार को 11 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि उमेश यादव का 18 वर्षीय पुत्र सुनील यादव बाईक से देवघर ग़या हुआ था। देवघर से वापस घर लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से चकरदाहा और बिसनपुर के बीच इसकी मौके हो गई।