बेंगाबाद: मोतीलेदा से दुल्हन शादी के मंडप से निकलकर सीधे आरके महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंची, पति ने बाहर किया इंतजार
बेंगाबाद के मोतीलेदा से एक नई नवेली दुल्हन शादी के मंडप से उठ कर सीधे परीक्षा देने शनिवार को 10 बजे आरके महिला कॉलेज पहुंच गई। परीक्षा का समय हो जाने के कारण जल्दी जल्दी विदाई की रस्म पूरी की गई।दूल्हा दुल्हन को लेकर सीधे गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज स्तिथ परीक्षा केंद्र पहुंचा जहां नई नवेली दुल्हन ने अपनी परीक्षा दी।