बेंगाबाद: आरके महिला कॉलेज की एनसीसी सीटीओ पूनम प्रभा मुंडू के साथ 21 एनसीसी कैडेट ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया
आर के महिला कॉलेज की एनसीसी सीटीओ पूनम प्रभा मुंडू के साथ 21 एनसीसी केडेट ने शनिवार को 3 बजे तक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में भाग लिया।हजारीबाग के सिलवार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 1 - 10 मई तक यह कैंप 22 झारखंड बटालियन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।