भिवानी: 16 फ़रवरी को भिवानी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे कृषि मंत्री, कई कार्यक्रमों में जन समस्याओं का करेंगे समाधान
कृषि मंत्री 16 फ़रवरी को भिवानी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेकर जन समस्याओं का समाधान भी करेंगे। दौरे के कार्यक्रम के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि मंत्री 16 फरवरी को सुबह 9.30 बजे भिवानी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता टीवी द्वारा आयोजित दिल्ली से चण्डीगढ़ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे 9.40 बजे गांव प्रेम नगर में 26वीं पंचायती हॉकी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।