भिवानी: भिवानी हर्बल प्रोडेक्ट के नाम पर की 50 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में दादरी गेट निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने एक निजी कंपनी से हर्बल प्रोडेक्ट मंगवाने के लिए संपर्क किया तो कंपनी की तरफ से 50 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि की डिमांड की। इस पर उसने नौ जनवरी को कंपनी के बैंक खाते में 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उसको कोई प्रोडेक्ट प्राप्त नहीं हुआ।