भिवानी: गांव दिनोद के कन्या स्कूल में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
गांव दिनोद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी एवं आईएसए युवा मित्रके संयुक्त तत्वाधान में जल संरक्षण विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों काआयोजन किया गया। जिसमें मुख्यरूप से जलसंरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व संगोष्ठि आयोजित की गई,ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली।