भिवानी: गांव धिराणा माजरा मे तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने किसान को मारी टक्कर पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव धिराणा माजरा में खेत में जा रहे किसान को तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान को उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।