कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास दुकानदारों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Kanke, Ranchi | Aug 29, 2025 अल्बर्ट एक्का चौक के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे स्थानीय दुकानदारों ने चोर को पकड़ा। चोर को पकड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अल्बर्ट एक्का चौक के पास चोरों का एक गुट है जो लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। उनका कहना है कि पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है।