कांके: रांची नगर निगम ने करमटोली स्थित एक रेस्टोरेंट को नक्शा नियमों के उल्लंघन के मामले में किया सील
Kanke, Ranchi | Aug 29, 2025 करमटोली स्थित एक रेस्टोरेंट को गुरुवार देर शाम करीब नौ बजे रांची नगर निगम ने सील कर दिया है। रेस्टोरेंट पर नक्शा नियमों के उल्लंघन का मामला था। बता दें कि यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 की धारा 437 के तहत की गई है। रांची नगर निगम की टीम करमटोली स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंची और उसे सील कर दिया।