Public App Logo
कटनी - जब कलेक्टर बोले- 'चलिए, चलकर देखते हैं...' फिर खुद बाइक चलाकर एसपी को पीछे बैठाया, ग्रामीणों की सड़क का किया निरीक्षण। कटनी जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हल्का में ग्रामीणों ने कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने वर्षों पुरानी सड़क की समस्या रखी। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगने के बजाय ग्रामीणों से कहा- चलिए, चलकर देखते हैं। इसके बाद पहले करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क का जायजा लिया और जब रास्ता और कठिन हुआ तो गांव के एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल खुद चलाकर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को पीछे बैठाया। दोनों अधिकारियों ने करीब दो किलोमीटर तक कच्चे मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क की वास्तविक स्थिति देखने के बाद कलेक्टर ने पक्की सड़क के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। - Huzur News