नानपारा: नानपारा में बरावफात त्यौहार के मद्देनज़र शांति समिति की हुई बैठक, शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की गई
बारावफात पर्व के मद्देनजर नानपारा कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने की। इसमें आगामी दो दिवसीय बारावफात पर्व (25 और 26 तारीख) और सावन के अंतिम सोमवार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।