बांसगांव: बांसगांव विधायक ने बांसगांव तहसील के विभिन्न स्थानों पर राम प्राण प्रतिष्ठा के विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत हुए
बांसगांव, कौड़ीराम भुसवल सहित अनेक गांवों में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है ऐसे में नगर पंचायत बांसगांव में शोभा यात्रा निकाली गई वही नगर पंचायत को भीसजाया गया तहसील परिसर व बार भवन में रामाणय का पाठ भी किया गया इस मौके पर विधायक विमलेश पासवान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह मनोज सिंह अविनाश सिंह अनु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।