ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शिव महापुराण में भाग लेने रविवार को रांची रवाना हुए
ठाकुर गंगटी से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ो महिला,पुरुष,नवयुवक युवती,बुजुर्ग,शिवभक्त श्रद्धालु 10मई रविवार को 2 बजे रांची में आयोजित शिव महापुराण कथा में भाग लेने के लिए रवाना हुए। रांची में पिछले 5 दिनों से कांके के निकट अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज द्वारा शिव महापुराण कथा सुनाई जा रही है।सोमवार को कथा की पूर्णाहुति होगी