आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश।
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत रामपुर एवं कुदरा प्रखंड में संचालित एवं स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में नीति आयोग द्वारा अनुमोदित तीन प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई—
1. मशरूम उत्पादन इकाई: दोनों प्रखंडों में कुल चार 3.00 TPA White Button Mushroom Units की स्थापना एवं संकुल संघ के सदस्यों का क्षमता निर्माण।
2. Village Vaigyanik Karyakram: चयनित विद्यालयों में स्पेस लैब एवं रोबोटिक्स लैब की स्थापना, ताकि विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार आधारित शिक्षा के अवसर मिल सकें।
3. Swasth Maa, Swasth Bachcha: आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण, जच्चा-बच्चा पौष्टिक किट का वितरण, संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण तथा रामपुर प्रखंड में मोरिंगा पाउडर यूनिट की स्थापना।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी स्वीकृत योजनाओं का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।
#AspirationalBlockProgramme #NITIAayog
#Kaimur #GoodGovernance #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 5, 2026