खेतों से समर्सिबल केबल चोरी, आरोपी गिरफ्तार
पलवल। थाना बहीन पुलिस ने खेतों से समर्सिबल की कॉपर केबल चोरी करने के मामले में आरोपी सोहेल खान निवासी आली मेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया कॉपर वायर भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 18 अगस्त की रात आली ब्राह्मण गांव में कई किसानों के खेतों से समर्सिबल की 3-फेज कॉपर केबल चोरी की गई थी। आरोपी चोरी की केबल को जलाकर कॉपर निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी किसानों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Palwal, Palwal | Aug 21, 2026