कुडू: डाइट चीरी में दो दिवसीय बीआरपी-सीआरपी मास्टर प्रशिक्षण सम्पन्न, पलाश मॉड्यूल से SMC को सशक्त करने की तैयारी
Kuru, Lohardaga | Jul 10, 2025 झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति SMC के सदस्यों को प्रशिक्षण देने हेतु बीआरपी एवं सीआरपी मास्टर प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार शाम 4:30 बजे डाइट, चीरी में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे एवं अंतिम दिन मास्टर ट्रेनर दीनबंधु डे और अरुण साहू ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।