कुडू: टीको कुडू अविराम कॉलेज में सामूहिक रसोई से प्रशिक्षुओं को पोषण व सांस्कृतिक विरासत की शिक्षा
अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टीको कुडू में मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे डीएलएड सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए सामूहिक रसोई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अविराम कॉलेज के सचिव इंद्रजीत भारती ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया।