कुडू: कुडू में मुहर्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
त्याग, बलिदान, मातम और सच्चाई का प्रतीक पर्व मुहर्रम रविवार की शाम करीब 5 बजे कुडू प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण वातावरण और अमन-चैन के साथ संपन्न हुआ। कुडू प्रखंड के पंडरा, लावागाई, जिमा, चंडू, चिरी, जरिओ, छोटकी चाँपि, सुंदरू और ओपा समेत दर्जनों गांवों से ताजिया जुलूस निकाले गए।