कुडू: लोहरदगा में श्रम अधीक्षक दिनेश भगत की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के साथ बैठक, श्रम कानूनों के पालन पर ज़ोर
लोहरदगा श्रम अधीक्षक दिनेश भगत ने बुधवार को शाम 3:30 बजे अपने कार्यालय कक्ष में बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, ट्रांसपोर्टरों, ट्रक मालिकों और बस मालिकों के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक का उद्देश्य जिले में परिवहन क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए श्रम कानूनों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था।