बक्सर: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पटना पुलिस को मिली सफलता, 4 आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 21, 2025 पारस अस्पताल में 17 जुलाई को हुई बक्सर जिले के निवासी चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या की साजिश रचने वाले तौसीफ खान को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि अब तक 9 लोगों की संलिप्तता की पुष्टि हुई है।