बक्सर: जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेमी नीचे हुआ स्थिर, प्रशासन अलर्ट; लोगों में राहत
Buxar, Buxar | Jul 21, 2025 गंगा का जलस्तर बक्सर जिले में खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर नीचे स्थिर हो गया है इसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग से सोमवार को लगभग 9:00 बजे सुबह में जानकारी अपडेट की गई है. रविवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि संध्या समय तक काफी धीमी हो गया था. रविवार को संध्या समय 6 बजे के लगभग 3 घंटे पर एक सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी.