धौलपुर: चंबल पुल के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
कोतवाली थाना क्षेत्र में सागरपाड़ा चेक पोस्ट के पास शनिवार दोपहर चंबल पुल पर एक बुजुर्ग लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिला। बुजुर्ग के लावारिस हालत में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंची। जिसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत होने के बाद पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।