धौलपुर: ऑपरेशन संबल के तहत बुजुर्गों व निशक्त जनों का संबल बनेगी पुलिस, समस्त थानों के बीट प्रभारी जानकारी एकत्रित करने में जुटे
पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वृद्धजनों एवं निशक्तज़नो की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन संबल चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है। कि इसके जरिए बुजुर्गों की निगरानी की जाया करेगी। धौलपुर पुलिस जिले में रहने वाले बुजुर्गों की जानकारी बीट प्रभारी के जरिए घर घर जाकर जानकारी एकत्रित करेगी।