धौलपुर: कई गांवों में 20 दिन से बिजली नहीं आई, परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर से लगाई गुहार
ग्राम पंचायत मोरोली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर पहुंच कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिजली की समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि मोरोली पंचायत के गांव नीम बसई, बिछिया, पटेवरी, बसई डांग आदि गांव में पिछले करीब 20 दिनों से विद्युत आपूर्ति बंद चल रही है। तेज बारिश होने के कारण गांव के कई पोल