धौलपुर: राजकीय अस्पताल में आरएसी के डिप्टी कमांडेंट का निधन
आरएसी छटी बटालियन में तैनात डिप्टी कमांडेंट का शुक्रवार को निधन हो गया। 2 दिन पूर्व उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हे गुरुवार रात को जयपुर के लिए रैफर कर दिया था। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ा।