धौलपुर: कासिमपुर आयुर्वेद चिकित्सालय के लिए भूदान, जिला कलेक्टर ने कार्यालय में भामाशाह दंपति का किया सम्मान
जिला कलेक्टर और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में भामाशाह दंपति रामजीलाल शर्मा और उनकी पत्नी निर्मला शर्मा को सम्मानित किया। भामाशाह रामजीलाल जी ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय कासिमपुर के लिए 3.5 बिस्वा भूमि दान की, जिससे नए स्थायी भवन का निर्माण संभव हो सकेगा। यह दान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में एक मील का पत्थर साबित होगा