शाहबाद: ग्रामीणों की शिकायत पर आगर और मझोला रोड पर लगाए जा रहे ब्रेकर
Shahbad, Baran | Nov 2, 2026 ग्रामीणों की शिकायत के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से आगर रोड और मझोला रोड पर ब्रेकर लगाने का कार्य किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अभियंता हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि दोनों मार्गों पर ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य वाहनों की गति नियंत्रित करना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।