चित्तौड़गढ़: देवरी ब्रिज पर ट्रैक्टर की टक्कर से नाहरगढ़ के बाइक सवार की मौत, चित्तौड़गढ़ में काम पर आते समय हुआ दुर्घटना का शिकार
उदयपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. वह चित्तौड़गढ़ काम पर आ रहा था कि देवरी ब्रिज पर दुर्घटना का शिकार हो गया. सूचना पर गांव के लोग चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां भाई भूरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा. सदर पुलिस ने बताया कि उक्त दुर्घटना सुबह करीब 6 से 7:00 बजे के बीच की है.