पचरुखी: बैसाखी गांव के समीप नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार हुआ जख्मी
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के बैसाखी गांव के समीप मुख्य सड़क पर नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मीरगंज निवासी सोहेल अहमद अपनी बाइक से मीरगंज जा रहा था। तभी बैसाखी गांव के समीप एक नीलगाय एकाएक उसके सामने आ गई। सोहैल नीलगाय से टकराकर गिर गया और जख्मी हो गया।