पचरुखी: नारायणपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक हुआ जख्मी
पचरुखी बाईपास सड़क पर शनिवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। घायल युवक को सथनीय लोगों की सहायता से पचरुखी सीएचसी में पहुंचाया गया, जहा उसका इलाज हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एकमा निवासी राजमी यादव अपनी बाइक से सिवान से घर लौट रहा था, इस दौरान एक्सीडेंट हो गया।